Ranchi: चतरा पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 912 किलो अवैध डोडा जब्त किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम-होसिर (धनियोना) के अफीम व्यवसायी जंगली गंजू के मिट्टी के पुराने मकान में भारी मात्रा में डोडा का भंडारण कर रखा गया है. सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने होसिर में जंगली गंजू के मिट्टी के मकान पर छापा मारा. तलाशी में घर से 912 किलो डोडा बरामद हुआ. साथ ही आरोपी का बैंक पासबुक भी जब्त किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस थाना (कांड सं-02/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. पुलिस के अनुसार इन लोगों द्वारा भारी मात्रा में डोडा का भंडारण कर बाहरी व्यापारियों को बेचने की तैयारी थी. समय रहते कार्रवाई से बड़ी तस्करी नाकाम हुई.
