Ranchi: जेल से छुटने के बाद राहुल दुबे के नाम पर भी क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला अपराधी को रामगढ़ के पतरातु थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पतरातु थाना क्षेत्र के रिवरसाईड बुधबाजार के रहने वाले गिरफ्तार अपराधी सुजीत राम उर्फ सुजीत डोम के पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल, 8 गोली और 1 खाली मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए पतरातु एसडीपीओ ने बताया कि रामगढ़ एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि 4 मार्च को होली के दिन आपसी विवाद में सुजीत डोम पिस्टल का भय दिखाकर माहौल खराब किया. जो इधर उधर घुमकर लोगों के बीच भय पैदा कर रहा है. सूचना पर पतरातु एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम बीते रात को सुजीत डोम के घर घेराबंदी कर छापामारी किया गया. होली के दिन आपसी विवाद में लोगों के बीच भय बनाने के लिए इस्तेमाल किये गये हथियार के बारे में गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने कमरे में रखा चदरा के बक्से में हथियार एवं गोली को छुपाकर रखें है. आरोपी के निशानदेही पर बक्से से एक देशी पिस्टल, 8 गोली एवं एक मैगजीन बरामद किया गया. इस संदर्भ में पतरातू (भु०) थाना में मामला दर्ज किया गया है. सुजीत राम उर्फ सुजीत डोम का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पतरातु थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.
बता दे कि सुजीत डोम उर्फ सुजीत राम पूर्व में आर्म्स एक्ट, संगठित अपराध, डकैती एवं अन्य कई काण्ड में जेल जा चुका है. सुजीत डोम, राहुल दुबे गैंग के लिए भदानीनगर रेलवे साईंडिग में लेवी को लेकर गोली कांड की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें पतरातु (भदानीनगर) थाना पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था. 10 दिसंबर 2025 को कोर्ट से जमानत पर मुक्त है. जेल से छुटने के बाद राहुल दुबे के नाम पर भी क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम कर रहा था.
