Patna: होली में हाथ में हथियार लहराकर नाच रहे आरोपी को बांका के ओढ़नी डैम ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लरैया निवासी गिरफ्तार आरोपी गुड्डू कुमार को वायरल विडियों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमे एक युवक होली के अवसर पर हाथ मे देशी पिस्तौल लहराकर नाच रहा है. वीडियो का सत्यापन किया गया तो पाया गया की वायरल वीडियो ओढ़नी डैम ओपी क्षेत्र के लरैया निवासी गुड्डू कुमार का है. जिसे घर से छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया गया. हथियार बरामद नही किया जा सका है. आरोपी के बिरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
