Ranchi: रांची में हथियार खपाने वाला मास्टमाइंड समेत तीन अपराधी को मांडर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मांडर थाना क्षेत्र के करगे निवासी विशाल सिंह, कन्दरी निवीस करण गोप और चान्हो थाना क्षेत्र के चोरेया निवासी मास्टमाइंड अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर तीन देशी पिस्टल, दस गोली, चार मैगजीन और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. मास्टमाइंड अभिषेक शर्मा बिहार के डेहरी से हथियार का खेप मंगवाता था. अपने गुर्गे के माध्यम से खपा देता था. एक हथियार 30 से 40 हजार में बेचता था.
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि स्कॉर्पियों गाड़ी से कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए खलारी से मैक्लुस्कीगंज जाने वाले हैं. सूचना पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के चिनाटांड के पास वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो आता देख रोककर तलाशी लिया. इस दौरान रूस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी लोडेड पिस्टल और दो गोली के साथ पकड़ा गया. पुछ-ताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि माण्डर थाना के ग्राम करगे निवासी विशाल सिंह हथियार सप्लाई करता है. इस संबंध में मैक्लुस्कीगंज थाना (काण्ड सं0-13/26) में मामला दर्ज कर दोनो आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गठित टीम ने माण्डर ग्राम करगे स्थित विशाल सिंह के घर का घेराबंदी कर तलाशी के दौरान हथियार और गोली बरामद किया गया. पुछ-ताछ में आरोपी ने बताया कि चान्हों थाना क्षेत्र के ग्राम चोरेया निवासी अभिषेक शर्मा हथियार सप्लाई का काम करता है. पुलिस टीम माण्डर थाना क्षेत्र के ग्राम हातमा के जंगल में छापामारी कर अभिषेक शर्मा एवं करण गोप को पकड़ा गया. आरोपी के पास से हथियार एवं गोली बरामद किया गया. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ये हथियार को बिहार से लाकर खरीद-बिक्री करते थे. इसके अलावे अन्य गोपनीय जानकारी भी पुलिस को मिली है. इस संबंध में मांडर थाना में मामला दर्ज किया गया. अभिषेक शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी क विरुद्ध चान्हों थाना में एक मामला दर्ज है.
