Patna: पाकिस्तानी साईबर फ्रॉड के सहायोग से ठगी करने वाले इंटरनेशनल गिरोह के चार अपराधी को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सोशल मिडिया पर भ्रामक विज्ञापन के माध्यम से एवं डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से पैसा फ्रॉड करता था. गिरफ्तार आरोपी में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खटोलवा निवासी अंकित कुगार, केसरिया थाना क्षेत्र के फुलतकिया निवासी युवराज कुमार, गड़हिया थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी मो० साहिल और गझौलिया थाना क्षेत्र के अगवा वैरागी निवासी बुन्नु कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 7 विभिन्न बैंक का पासबुक, 10 विभिन्न बैंक का परीटीएम, ब्लैंक चेकबुक, लैपटॉप, 5 मोबाईल और 3 बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना मिली कि एक साइबर फ्रॉड अंकित कुमार जो पाकिस्तान एवं अन्य देशों के साईबर फ्रॉड से मिलकर आम एवं भोली-भाली जनता के साईबर फ्रॉड करता है. अंकित अभी कल्याणपुर में एटीएम के पास है. सूचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए अंकित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो आरोपी ने बताया कि ये अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पाकिस्तान के साईबर फ्रॉड के सहयोग से सोशल मिडिया पर भ्रामक विज्ञप्ति के माध्यम से एवं लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से पैसा फ्रॉड करते है. फिर उन पैसा का CDM के माध्यम से पाकिस्तानी साईबर फ्रॉड का पैसा ट्रान्सफर कर देते हैं, इसके एवज में इनको 10 प्रतिशत हिस्सा मिलता है. आरोपी के निशानदेही पर अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया.
