Ranchi: जमशेदपुर के पटनहिया मोहल्ला स्थित किराये के मकान से नशे के गोली और सिरप के साथ झोला छाप डॉक्टर को जुगसलाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी मो0 मुमताज अहमद के पास से 74 पीस Trireme Broncof-C सिरप और 770 पीस Nitcor-10 tablet पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर एसएसपी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड में एक झोलाछाप डॉक्टर गुपचुप तरीके से कोरेक्स और नशे की गोलियाँ नशे के लिए स्थानीय लड़कों को अवैध तरीके से बेच रहा है. सूचना पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल गौरी शंकर रोड, पटनहिया मोहल्ला, स्थित एक किराये के मकान से मो० मुमताज अहमद को प्रतिबंधित श्रेणी की दवाईयाँ के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में जुगसलाई थाना (कांड सं0-30/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed