Ranchi: खूंटी के चिकोर हेसाहातु मुख्य मार्ग पर बाईक पर सवार तीन आरोपी को पुलिस अफीम और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में खूंटी थाना क्षेत्र के बेलाहाथी रोड पानी टंकी के पास रहने वाले धनिश लोहरा उर्फ हॉनी, बेलाहा रोड पिपरा टोली के रहने वाले योगेन्द्र साहु उर्फ जोगी और राजेश कुमार महतो उर्फ कल्लू का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 426 ग्राम अफीम, एक बाईक, एक पिस्टल, 2 गोली और 4 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी ने बताया कि गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि चिकोर-हेसाहातु मुख्य मार्ग पर बाईक में तीन व्यक्ति सवार होकर हेसाहातु से चिकोर कि तरफ आ रहे है, जिसके पास अवैध हथियार एवं अवैध अफीम है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया. छापामारी टीम चिकोर हेसाहातु मुख्य मार्ग पहुंचकर वाहन जांच प्रारंभ किया तभी डोकाड ग्राम के तरफ से एक बाईक आया, जिसमें तीन व्यक्ति बैठे हुए थे. पुलिस चेकिंग को देखकर बाईक गिराकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में 426 ग्राम अफीम, एक 9एमएम पिस्टल, 2 गोली एवं 04 मोबाईल जप्त किया गया. पुछताछ के क्रम में आरोपी ने अवैध अफीम की खरीद बिक्री में अपना अपराध स्वीकार किया. सभी अपराधी पूर्व में आर्म्स एवं मर्डर केस में जेल जा चुके है. इस संबंध में एनडीपीएस थाना (कांड सं0-08/26) में मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार तीनों आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध खूंटी थाना हत्या और आमर्स एक्ट का मामला दर्ज है.
