Ranchi: 29 टन सरिया गबन मामले में दो सगा भाई समेत तीन आरोपी को जमशेदपुर के गोलमुरी थाना पुलिस ने गढ़वा से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के पुतुर के रहने वाले वाहन मालिक बलवंत कुमार यादव, वाहन चालक सुमंत कुमार, दोनों पिता-रामानन्द यादव और भावनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका मेन रोड के रहने वाले खरीदने वाला दुकानदार गुड्डू कुमार यादव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 540 बण्डल (करीब 29 टन) सरिया एवं एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव ने 22 अप्रैल को गाड़ी (CG15CZ-2138) के मालिक बलवंत कुमार एवं ड्राईवर सुमंत कुमार के विरूद्ध ठगी एवं जालसाजी कर माल को गबन करने के आरोप में लिखित आवेदन दिया था. जिसके आधार पर गोलमुरी थाना (काण्ड संख्या-49/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में वाहन मालिक बलवंत कुमार यादव, वाहन चालक सुमंत कुमार और खरीददार (दुकानदार) गुड्डू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर गबन किया गया करीब 29 टन सरिया बरामद किया गया.
