Ranchi: नालंदा जिले के राजगीर थाना में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते गिरियक रोड स्थित होटल के नजदीक से निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी दरोगा (एसआई) देवकांत कुमार को 90,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. आरोपी दरोगा राजगीर थाना (कांड संख्या- 220/26) में दर्ज मामले में केस डायरी एवं आम्र्स रिर्पोट न्यायालय में भेजने के एवज् में रिश्वत ले रहा था. रवि शंकर ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो आरोप की पुष्टि की. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-047/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा देवकांत कुमार को 90,000 रूपये रिश्वत लेते हुए सोमवार को राजगीर-गिरीयक रोड स्थित होटल कौशलेन्द्र पैलेस के पास से गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *