Patna: लंबित कांडों के समय पर निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर बांका एसपी ने सख्त कार्रवाई किया है. अनुसंधान में लापरवाही पर तीन थानेदार समेत 53 अनुसंधानकर्ता के वेतन पर रोक लगा दिया है. वही 19 अनुसंधानकर्ता को शो कॉज किया गया है. जिन थानेदार का वेतन रोका गया है. उनमें एसएसी/एसएसटी, बौसी और फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष शामिल है.
एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बांका एसपी ने जिले के विभिन्न थाना, ओपी में प्रतिनिक्त 50 अनुसंधानकर्ता के विरुद्ध मामले में लापरवाहीं, निष्पादन स-समय नहीं करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है. वही मामले के निष्पादन नहीं करने के आरोप में एसएसी/एसएसटी, बौसी और फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष का वेतन रोका गया है. मामले के निष्पादन में शिथलता बरतने के आरोप में 19 अनुसंधानकर्ताओं को शो-कॉज किया गया है.
