Patna: उपमुख्यमंत्री-सह-मंत्री समाज कल्याण विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं के प्रगति को जाना. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए. विशेष रूप से कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गये विकास कार्यों की सराहना की. विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी एवं अपर सचिव योगेश कुमार सागर ने उप-मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में विभागीय योजनाओं की चुनौतियों और इसके समाधान पर चर्चा की गई। मौके पर विभाग के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे.
