Patna: सीतामढ़ी जिले के नानपुर (बोखड़ा) थाना के धोखाधड़ी केस में घोर लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ता पर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है. 1 जुलाई 2022 को दर्ज (कांड सं०-274/22) मामले में 2 साल तक कोई जांच नहीं हुई. न केस डायरी लिखी गई, न वरीय अफसरों के आदेश माने गए. एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

क्या है पूरा मामला

नानपुर थाना (कांड सं०-274/22) में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज था. मामले की समीक्षा के दौरान एसपी कार्यालय ने पाया कि इस केस में विगत दो वर्षों से कोई अनुसंधानात्मक प्रगति नहीं हुई है. जांचोपरांत अनुसंधानकर्ता को कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, अनावश्यक विलंब और आदेशों की अवहेलना का दोषी पाया गया. एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed