Patna: मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) खाकर बीमार हुए मासूम बच्चों की रिपोर्टिंग करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता, मारपीट और सबूत मिटाने के लिए CCTV फुटेज डिलीट करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है. स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार ने इस गंभीर घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सहरसा सदर अस्पताल के दो बड़े अधिकारियों पर गाज गिरा दी है.

सहरसा के जिला पदाधिकारी के द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर स्वास्थ्य विभाग, बिहार (पटना मुख्यालय) में योगदान करने का सख्त निर्देश दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

सदर अस्पताल सहरसा में मिड-डे मील खाकर बीमार पड़े बच्चों का इलाज चल रहा था. घटना की कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ दोनों डॉक्टरों ने न केवल बदसलूकी और मारपीट की, बल्कि घटना को छिपाने की नीयत से अस्पताल परिसर में पहले से लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी मिटा दिए.

मामले की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद नियुक्ति प्राधिकार ने त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों आरोपी डॉक्टरों को मुख्यालय से संबद्ध (अटैच) कर दिया है. इस संबंध में सरकार के अवर सचिव उपेंद्र राम ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *