Ranchi: संबलपुर के धनपाली से गांजा खरीद बिहार ले जा रहे आरोपी को आरपीएफ ने हटिया रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी मोहन प्रसाद बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र के नागा रोड, वार्ड संख्या-10 का रहने वाला है. आरोपी के पास से 7.5 किग्रा बरामद किया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,75,000 रुपये बताया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक रांची मण्डल मे कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन नार्कोश के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ टीम हटिया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग चलाया. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर के ट्रॉली बैग के साथ एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा. बैग के संबंध में पूछने पर बताया कि गांजा रखा है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा के संबलपुर स्थित धनपाली में रंजीत कुमार पंडित के माध्यम से गांजा खरीद कर बिहार के रक्सौल ले जा रहा था. आगे की कार्रवाई के लिए हटिया जीआरपी को सौप दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *