Patna: भोजपुर पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ट्रक चालकों से अवैध वसूली की शिकायत पर सहार थाना में पदस्थापित दरोगा  अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.। वहीं गृह रक्षक बल के जवान उदय कुमार और रामनिवास कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भोजपुर जिलाधिकारी को अनुशंसा भेजी गई है.

क्या है पूरा मामला

9 जून को गुप्त सूचना मिली कि सहार थाना के दगोरा अशोक कुमार तथा गृह रक्षक जवान उदय कुमार एवं रामनिवास कुमार ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं. भोजपुर एसपी के निर्देश पर पीरो एसडीपीओ ने जांच की. जांच में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए. प्रतिवेदन के आलोक में दरोगा  अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया. दोनों गृह रक्षक जवानों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को पत्र भेजा जा रहा है. भोजपुर पुलिस ने दोहराया कि भ्रष्टाचार, कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है. दोषी कर्मियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *