Patna: फैक्ट्री में टेंडर का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 40 लाख ठगी मामले का उद्भेदन करते हुए सीतामढ़ी के सुप्पी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महेश मुखिया सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक जाली पहचान पत्र, एक मोबाइल, एक टैबलेट, डायरी (ब्याज पर पैसा लेन-देन का विवरण), 1,50,000 रुपया नगद, 14 सिम कार्ड, डेबिट कार्ड, चेक बुक तथा अन्य सामग्री पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में टेंडर का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 40,00,000 रुपये की ठगी के मामले में सुप्पी थाना (कांड संख्या-54/26) में मामला दर्ज किया गया. अग्रिम अनुसंधान के क्रम में मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए सीतामढ़ी एसपी के निर्देश पर नामजद आरोपी के घर पर छापामारी की गई. छापामारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई तथा नामजद आरोपी महेश मुखिया को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया. मामले से जुड़ी आगे एवं पीछे की कड़ियों की गहन जांच की जा रही है.
