Ranchi: पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह गनपुरा गांव में नदी किनारे बरामद अज्ञात महिला का शव का पहचान करते हुए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया है. अवैध संबंध के शक में आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया था. गिरफ्तार आरोपी रतन मड़ैया पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह, गणपुरा का रहने वाला है.
गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए पाकुड़ एसपी ने बताया कि 6 सितंबर को सूचना मिली कि पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह गनपुरा गांव में नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सत्यापन एवं शव के शिनाख्त किया. प्रथम दृष्टया महिला की अन्य स्थान पर हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को लाकर फेंक दिया. इस संबंध में पाकुड़िया थाना (कांड संख्या 38/25) में मामला दर्ज किया गया. वही महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के दौरान उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान तकनीकी साक्ष्य में आए तथ्यों के आधार पर रतन मड़ैया को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में अपनी पत्नी मुन्नी हेंब्रम का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने के शक में हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक देने की बात को स्वीकार किया.
