Patna: तीन थाना के पांच पुलिस को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. अलग-अलग मामले में तीनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. किसी पर शराब तस्कर को भगाने का आरोपहै, तो कोई पीड़ित से पैसा की मांग करने आरोप में सस्पेंड हुआ है. किसी थाने में ड्यूटी से अनुपस्थित मिले है. मामले को गंभीरता से लेते हुए मोतिहारी एसपी 5 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को सस्पेंड कर दिया है.
शराब तस्कर को भगा देने के आरोप मे समेत दो सस्पेंड
कुंडवाचैनपुर थाना में प्रतिनियुक्त पीटीसी पंकज कुमार एवं चौकीदार गुंजन कुमार को शराब तस्कर को भगा देने का वीडियो वायरल हुआ. सिकरहना एसडीपीओ ने के द्वारा थानाध्यक्ष कुण्डवाचैनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को एक वायरल विडियों की सत्यता की जाँच का निर्देश दिया गया. थानाध्यक्ष के जांच में पता चला कि पीटीसी पंकज कुमार एवं चौकीदार गुंजन कुमार बिना वर्दी के बाजार जा रहे थे तो उसी दौरान देखा कि कुछ लोग जुट के बोरा में नेपाली शराब लेकर जा रहा था तो पदाधिकारी को फोन कर बोलेते हुए खुद ही शराब लेकर जा रहे व्यक्ति से पूछताछ करने लगा. उसी दौरान दोनो को अकेले पाकर उससे उलझकर जबरण ले जाते व्यक्ति चला गया. आगे दोनो बताये कि पदाधिकारी आते तब तक नेपाली शराब ले जाते व्यक्ति भाग गया. पंकज कुमार एवं चौकीदार गुंजन कुमार के द्वारा नेपाली शराब को नही पकड़ना एवं व्यक्ति को भागा दिये जाना कर्तव्य के प्रति शिथिलता के आरोप में कुंडवाचैनपुर थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन के आधार पर मिथलेश राम को निलंबित किया गया.
ओडी ड्यूटी गायब दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित
राजोपुर थाना में तैनात दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित कर दिया गया है. पकड़ीदयाल एसडीपीओ के प्रतिवेदन के आधार यह कार्रवाई की गई है. एएसआई सुरेश कुमार निराला एवं एसआई मिथलेश राम को निलंबित किया गया है. पकड़ीदयाल एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट में बताया गया कि एएसआई सुरेश कुमार निराला को रात्रि गश्ती चेकिंग के क्रम में 22-23 अगस्त की रात राजेपुर थाना का चेकिंग किया. चेकिंग के क्रम में तृतीय ओडी सुरेश कुमार निराला अनुपस्थित मिले. जबकि हाजत में एक कैदी था. इसी क्रम में मधुबन थाना का चेकिंग किया. जहां तृतीय ओडी एसआई मिथलेश राम अनुपस्थित मिले. इस संदर्भ में मधुबन थानाध्यक्ष एवं राजोपुर थानाध्यक्ष से सपष्टीकरण की मांग की गई हैं. वही लापरवाही के आरोप में एएसआई सुरेश कुमार एवं एसआई मिथलेश राम को निलंबित कर दिया गया.
एफआईआर कॉपी के लिए घुस मांगने के आरोप में महिला पुलिसकर्मी निलंबित
नगर थाना में थाना मैनेजर पद पर प्रतिनियुक्त महिला सिपाही को थानाध्यक्ष के जांच रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक चोरी से संबंधित आवेदन थाना पर दिया गया था, जिसके बारे में वादी द्वारा पूछने पर थाना पर कोई स्पष्ट जबाव नही दिया जा रहा था. तथा महिला सिपाही को अपने आप को थाना का मुंशी बताते हुए वादी से एफआइआर की कॉपी देने के लिए पैसे की मांग की जा रही थी.वादी को एफआइआर की कॉपी उपलब्ध नही कराने एवं वादी से पैसे की मांग करने को लेकर थानाध्यक्ष नगर थाना के प्रतिवेदन के आधार पर महिला सिपाही संगीता कुमारी को निलंबित किया गया.
