Ranchi: प्रेम-प्रसंग के कारण कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पातरहातु में 53 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में मंगल हेम्ब्रम उर्फ मंगल सिंह हेम्ब्रम, अगुशन हेम्ब्रम और आगुनीस हेम्ब्रम का नाम शामिल है. तीनों ग्राम पातरहातु के रहने वाले हैं. पूछताछ में तीनों ने मामले में संलिप्त होने की बात स्वीकार की. इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 3 लाठी-डंडा भी बरामद किया गया.
क्या है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 अगस्त को सूचना मिली कि ग्राम पातरहातु में एक हत्या हुई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान कुन्दिया सिंकू के रूप में हुई. मृतक की पत्नी मनीती कुई के लिखित आवेदन पर कुमारडुंगी थाना (कांड संख्या 19/26) में मामला दर्ज किया गया. चाईबासा एसपी के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
