Patna: भागलपुर एसएसपी के निर्देश पर जिले में “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” विशेष महाअभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुढ़चक थाना पुलिस ने 1.400 किलोग्राम गांजा बरामद कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. गिरफअतार आरोपी में खुनंदन राम उर्फ टुनटुन राम और उसकी पत्नी ककई देवी का नाम शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार को गुप्त सूचना मिली कि बुढ़चक थाना क्षेत्र के ग्राम-गोधटा में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री की जा रही है. एसएसपी के निर्देश एसडीपीओ कहलगाँव-02 तथा बुढ़चक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. गठित टीम दोनों को उनके घर से 1.400 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed