Patna: सीतामढ़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर जिला के वरीय पदाधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सुप्पी थाना पुलिस ने डिजिटल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी अधनु पासवान सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल, वार्ड संख्या-04 का रहने वाला है.

वायरल वीडियो का मामला

मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न डिजिटल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीतामढ़ी के जिलाधिकारी एवं डीडीसी के विरुद्ध अभद्र, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने संबंधी वायरल वीडियो के मामले में सुप्पी थाना में (कांड संख्या-212/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अधनु पासवान को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी अधनु पासवान का लंबा आपराधिक इतिहास है. इस पर पहले से 2 केस दर्ज हैं.

सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी पदाधिकारी या व्यक्ति के विरुद्ध अभद्र, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न करें. ऐसा करना कानूनी कार्रवाई को आमंत्रण देना है. सीतामढ़ी पुलिस अपराध नियंत्रण एवं जन-सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *