Ranchi: सिमडेगा एसपी ने भारी तादाद में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, कांडों के समयबद्ध एवं त्वरित निष्पादन तथा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से सिमडेगा एसपी ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है. लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. तबादला किए गए 44 पुलिस पदाधिकारियों में 13 एसआई एवं 31 एएसआई  का स्थानांतरण विभिन्न थाना व कार्यालयों में किया गया है. उक्त स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता, बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था एवं कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है. इससे अनुसंधान कार्यों में गुणवत्ता, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी. संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed