Patna: OLX के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का बेतिया पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो सगा भाई समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरैया बिलती टोला के रहने वाले सुरज कुमार, संदीप कुमार, जितना थाना क्षेत्र के झांझर के रहने वाले विशाल कुमार और उसका भाई विवेक कुमार का नाम शामिल है. आऱोपी के पास से सात एटीएम कार्ड, पाँच पासबुक, पाँच चेकबुक, दो टैब, दो लैपटॉप, एक बाईक, एक फर्जी आधार कार्ड और चार मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण बेतिया जिला के मुफस्सिल थाना के दीपक साह को OLX APP पर एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाईकिल को 64500 रूपये में बेचने का मैसेज मिला. मैसेज को देखकर पुत्र अमन कुमार ने गाड़ी खरीदने के लिए OLX APP पर सहमति दिया. पुत्र के मोबाईल नंबर पर एक फोन आया जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल लेकर नानोसती चौक जा रहा है आप उस जगह पर आईए. जहां दीपक साह अपने पुत्र के साथ पहुंचकर मोटरसाईकिल को देखें और 64500 में गाड़ी खरीद लिया. दीपक के पुत्र द्वारा पे फोन पर तत्काल 44500 रुपए देते हुए फिर नगद 20000 रुपए दिया गया. जब दीपक साह उक्त मोटरसाईकिल को मनसा टोला स्थित हीरो एजेंसी से सर्विसिंग करा कर अपने घर आए तो उनके मोबाईल फोन पर बगहा सर्विस सेंटर से फोन कर बताया गया कि आप जिस गाड़ी का सर्विसिंग कराए हैं वह गाड़ी तो उनके सर्विस सेंटर में है आप कैसे उस गाडी का सर्विसिंग करवा लिए हैं. तब दीपक साह द्वारा उसे उक्त मोटरसाईकिल खरीदने की बात बताई गई. दीपक को बगहा सर्विस सेंटर से फोन आने पर पूर्ण विश्वास हो गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुआ है. इसके बाद दीपक साह ने अपना लिखित आवेदन दिया जिस आधार पर मुफस्सिल थाना (कांड संख्या-165/26) में मामला दर्ज किया गया. पुलिस तकनीकी अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में गिरोह के चार अपराधी को गिरफ्तार किया.
आमजन से अपील
बेतिया पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि OLX, Facebook, Marketplace अथवा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-बिक्री करते समय पूरी सतर्कता बरतें. किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अग्रिम भुगतान न करें तथा किसी भी प्रकार का OTP बैंक विवरण या निजी जानकारी साझा न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें. बेतिया पुलिस साईबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है तथा आमजन से जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील करती है.
