Ranchi: जलडेगा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद बेटे ने अपने ही पिता की लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पहचान सनी साय के रुप में की गई है. पूछताछ में आरोपी सनी साय ने बताया कि 1 अगस्त को संध्या करीब 6 बजे वह जंगल से बैल चराकर घर लाकर बांध रहा था. इसी दौरान उसके पिता शराब के नशे में उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे. गुस्से में आकर उसने पिता को लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे घटनास्थल पर ही फेकू साय की मौत हो गई.
चौकीदार के बयान पर दर्ज हुआ मामला
मिली जानकारी के अनुसार 3 अगस्त को जलडेगा थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत आईलिन केरकेट्टा ने लिखित आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि ग्राम टिनगिना बगीचा टोली निवासी सनी साय ने अपने पिता फेकू साय उर्फ सुन्दर साय की हत्या कर दी है. आवेदन के आधार पर जलडेगा थाना (कांड संख्या 46/26) में मामला दर्ज किया गया है. सिमडेगा एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक बानो अंचल के नेतृत्व में टीम गठित की गई. गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी साय को गिरफ्तार कर लिया.
