Ranchi: जिले में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है. गोड्डा एसपी के सख्त निर्देश पर महागामा पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 बाइक बरामद की हैं. गिरफ्तार आरोपी अनिल यादव महगामा थाना क्षेत्र के ही समरी का रहने वाला है. पूछताछ में अनिल यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की बाईक की खरीद-बिक्री करता है. उसकी निशानदेही पर समरी गांव में ही एक झोपड़ी से 3 अन्य चोरी की बाईक भी बरामद की गईं.
समरी से दबोचा गया आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि महागामा थाना क्षेत्र में चोरी की बाईक की खरीद-बिक्री होनी है. सूचना पर महागामा एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया. पुलिस टीम ने ग्राम-समरी स्थित अनिल यादव के घर छापेमारी की. वहां से बिना नंबर और चेचिस नंबर घिसी हुई एक चोरी की पैशन प्रो बाईक बरामद कर अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर समरी गांव में ही एक झोपड़ी से 3 अन्य चोरी की बाईक भी बरामद की गईं. इस संबंध में महागामा थाना (कांड संख्या 147/26) में मामला दर्ज गया है.
