Patna: अनुशासनहीनता और वरीय पदाधिकारी पर झूठे आरोप लगाने के मामले में करण्डे थाना के दरोगा विवेक कुमार को शेखपुर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

पुलिस के अनुसार विवेक कुमार पर थानाध्यक्ष पर झूठे एवं बेबुनियाद आरोप लगाने, कार्यस्थल पर घोर अनुशासनहीनता बरतने और स्पष्टीकरण शो-कॉज का जवाब नहीं देने का आरोप है. इसी आरोप में विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में विवेक कुमार का मुख्यालय पुलिस केन्द्र में निर्धारित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed