Patna: शेखपुरा के कसार इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. चोरी का जमा पैसे को लेकर विवाद में दोस्तो ने ही वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में लोकेश रविदास उर्फ छोटु, धर्मबीर रविदास, संदीप कुमार और दिलसान रविदास का नाम शामिल है. चारो आरोपी शेखपुरा जिले क कसार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मृतक अंकुश कुमार एवं पियुष कुमार और गिरफ्तार आरोपी आपस में दोस्त थे. ये सभी मिलकर आस पास के ईलाकों में चोरी किया करता था. चोरी का 20,000 रूपये मृतक पियुष कुमार के पास जमा था, उक्त पैसे की मांग  लौकेश रविदास उर्फ छोटु, धर्मबीर रविदास, संदीप कुमार व दिलसान रविदास एवं अन्य के द्वारा पियुष कुमार से किया जा रहा था लेकिन पियुष कुमार पैसा देने में आनाकानी करता था. इसी क्रम में 16 मई को मृतक पियुष कुमार एवं अंकुश कुमार एवं सभी आरोपी कसार गाँव के पास स्थित पंचपोखरा के पास आहर पर बैठकर संध्या में ताड़ी पी रहा था, ताड़ी पीते-पीते 20,000 बकाया पैसे को लेकर पियुष कुमार से आरोपी का बकझक होने लगा, पियुष कुमार पैसा नही देना चाह रहा था. गुस्से में आकर लोकेश रविदास उर्फ छोटु, धर्मबीर रविदास, एवं अन्य ने दोनो मृतक का गला दबाया. जबकि संदीप एवं दिलसान ने पियुष कुमार का पैर पकड़ा और सभी मिलकर के पियुष कुमार को गला दबाकर मार दिया. ये सब देखकर साथ में ही ताड़ी पी रहे अंकुश कुमार ने इसका विरोध किया और बोला कि मै पियुष कुमार के घर जाकर ये सारी बात बता दुंगा तो आरोपी ने अंकुश कुमार को भी बात छिपाने के लिए गला दबाकर वही पर मार दिया. इसके बाद दोनो मृतक के लाश को छुपाने के लिये पहले से छुपाकर रखे गये एक प्लास्टिक का बोरा तथा रस्सी लाया, जबकि एक प्लास्टिक का बोरा संदीप कुमार के द्वारा अपने घर से लाया गया. इसके बाद दोनो मृतक को बोरा में भरने के बाद डुबाने के लिय बोरा के अंदर पत्थर एवं गंध से बचाने के लिये एक रूम स्प्रे को बोरा में भरकर वही पोखरा में फेंक दिया गया इसके बाद सभी आरोपी अपने अपने घर चले गये. 19 मई को डेड बॉडी मिलने पर पकड़े जाने के भय से पांचो आरोपी गाँव छोड़कर फरार हो गया.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 19 मई को कसार थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना हुयी थी. जिसमें अंकुश कुमार और पियुश कुमार का डेड बॉडी कसार गाँव के पास ही पाँच पोखरा से बरामद हुआ था. इस संदर्भ में कसार थाना (कांड सं0 59/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए शेखपुरा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनिकी शाखा के सहयोग से मामले का उद्भेदन करते हुए चार आरोपी लौकेश रविदास उर्फ छोटु, धर्मबीर रविदास, संदीप कुमार, दिलसान रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया. फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed