Saharsa: लापता दो नाबालिग लड़कियों की बरामदगी की मांग को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी खगेश कुमार सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा का रहने वाला है.

मिली जानकरी के अनुसार 30 जुलाई को चौधरी टोला, वार्ड संख्या-17, नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में धरना चल रहा था. इसी दौरान एक व्यक्ति आम लोगों और युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों के लिए उकसा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने वीडियो साक्ष्य की जांच की, जांच में पाया गया कि खगेश कुमार ने अपने भाषण में लोगों को पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध भड़काया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. पुलिस का कहना है कि इससे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था प्रभावित होने और शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी. इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाना (कांड संख्या-237/26) में मामला दर्ज कर आरोपी खगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed