Patna: औरंगाबाद पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 83.969 किग्रा गांजा के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 2 चार चक्का वाहन और 5 मोबाइल भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपी में औरंगाबाद जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के डेहरी न्यू डोलिया निवासी धीरज कुमार गुप्ता, सुरेश सिंह, पुत्र प्रिंस कुमार और झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के मनोज कुमार का नाम शामिल है.

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बल्लू गुप्ता होटल के पास अवैध मादक पदार्थ की बिक्री होने वाली है. सूचना पर एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने औरंगाबाद से डेहरी जाने वाली लेन पर एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन को रोककर तलाशी ली. वाहन से कुल 83.969 किग्रा गांजा बरामद हुआ और उसमें सवार 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया है. इस संबंध में वारूण थाना (कांड संख्या-311/26) में मामला दर्ज किया गया है. मामले में संलिप्त एक अन्य चार चक्का वाहन को भरूआ पुल के पास से बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed