Ranchi: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के साटो-सयाल में मुठभेड़ के दौरान जख्मी हुए कुख्यात अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा डोम ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. प्रिस खान गैंग का सक्रिय सदस्य शिवराज किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था. मौके से पर से 2 देशी पिस्टल, 4 मैगजीन, 61 गोली, 1 होल्स्टर, 2 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. 5 संगठित अपराध मामले का आरोपी है शिवराज डोम. गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम कर दी है.

मुठभेड़ का सच

गुप्त सूचना पर रांची एवं धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की तो शिवराज ने फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवराज के पैर में गोली लगी. घायल अवस्था में उसे RCH रामगढ़ से रिम्स रांची रेफर किया गया.

बड़ी वारदात की थी साजिश

पूछताछ में शिवराज ने स्वीकार किया कि वह सुजीत सिन्हा और प्रिस खान के लिए काम कर रहा था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. वह राउत दूबे गिरोह का पुराना सदस्य है और कई बार जेल जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed