Ranchi : जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में झारखंड सीआईडी ने कार्रवाई की है. सीआईडी थाना में दर्ज (कांड संख्या-16/26) मामले  के अनुसंधान के क्रम में सीआईडी की टीम ने रांची और हजारीबाग में कई जगहों पर छापेमारी कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं. सीआईडी ने रांची के लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला और उसके निदेशक संजीत कुमार के रातु रोड स्थित आवास पर जांच पड़ताल की. इसके साथ ही हजारीबाग जिला के मेधा कोचिंग सेंटर में भी टीम ने अभिलेखों की जांच की और साक्ष्य जुटा.

बता दे कि जेपीएसपी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में यह मामला दर्ज किया गया था. सीआईडी अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed