Patna: जेल से अपराधिक गतिविधि रोकने के लिये बेउर जेल में छापेमारी संयुक्त छापेमारी की गई. गुरुवार को पटना पुलिस और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में मोबाईल, ईयरबड्स समेत अन्य समान बरामद किया गया है. इस संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मामले की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि आदर्श कारा बेऊर जेल में आपराधिक घटनाओं को कारागार से संचालित किये जाने की सूचना के सत्यापन एवं अपराध की रोकथाम के लिये संयुक्त छापेमारी की गई. करीब ढ़ाई घंटे तक चली छापेमारी में सजायाफ्ता एवं अन्य बंदियों से पूछताछ कर उनके सेल की गहन तलाशी ली ग.। तलाशी के क्रम में कुछ ईयरबड्स, की पैड मोबाइल आदि सामग्री बरामद की गई है. जिसके सम्बन्ध में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. बीते बुधवार को बेउर जेल से 15 कैदियों का स्थानांतरण किया गया है. तथा अन्य संदिग्ध कैदियों के स्थानांतरण के लिये प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि या आगामी चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास की किसी भी आशंका को पूर्णतः विफल किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed