Patna: देव कंप्यूटर में चल रहे फर्जी पैन कार्ड का सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना पुलिस ने खुलासा किया है. फर्जी पैन कार्ड का विदेशी नागरिक उपयोग करता था. जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द निवासी गिरफ्तार आरोपी सरोज कुमार वरुण के निशानदेही पर 30 पैनकार्ड और 1 आईरिस स्कैन मशीन पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी एसपी मिले गुप्त सूचना के आधार पर सोनबरसा थाना पुलिस सोनबरसा बाजार स्थित देव कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी की गई. इस दौरान दुकान से एक संदिग्ध को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में उसके दुकान से 30 फर्जी पैनकार्ड एवं 1 आईरिस स्कैनर मशीन बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह संबंधित दुकान का संचालक है एवं नेपाली नागरिकों का फर्जी पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बनाता था. जिन्हें अवैध रूप से उपयोग के लिए उपलब्ध करवाता था. बरामद पैन कार्ड के सत्यापन में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित पते पर कोई भी व्यक्ति निवास नहीं करता है. संलिप्त अन्य आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed