Ranchi:  एमपी के चालान पर पलामू में खनिज लोडिंग करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छतरपुर थाना पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही वाहन को भी जप्त किया गया है. गिरफ़्तार आरोपी में बिहार के भोजपुर जिले के शिकरहाटा थाना क्षेत्र के बड़की शिकरहाटा निवाली वाहन (NL01AB1153) चालक लाल बहादुर शाह एवं जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के नौरू निवासी वाहन (BR01GN4204) चालक श्याम किशोर का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से दो वाहन (NI.01AB1153 एवं BR01GN4204) और मध्यप्रदेश राज्य से जारी चलान जप्त किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कुछ वाहन मालिकों, क्रशर संचालक एक सिंडिकेट बनाकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य से खनिज का चालान लिया जा रहा है. और पलामू, गढ़वा के विभिन्न क्रशर खनिज लोड किया जा रहा है. सूचना पर छतरपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में नवाबाजार की तरफ से आता हुआ वाहन (NL01AB1153 एवं BR01GN4204) को जांच के लिये रोका गया. जांच के क्रम पता चला कि पिछले कई दिनों से एक सिंडिकेट बनाकर कुछ वाहन मालिकों, क्रशर संचालक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के क्रशर संचालकों से मिलीभगत कर चालान निर्गत करवाते हैं और लोडिंग पलामू के रामगढ़, चैनपुर, नवाबाजार एवं गढवा जिला के रंका, रमकंडा के क्रेशर से खनिज की लोडिंग करते हैं. जांच में पाया गया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ का चालान दर झारखंड के अपेक्षा कम है और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य का चालान लेने से परिवहन में समय भी ज्यादा मिलता है जिससे ये लोग पलामू, गढवा जिले से लोडिंग करते हैं और एक ही चालान पर कई बार ट्रिप करते हैं. जिससे खनन राजस्व की क्षति एवं सरकारी सम्पति की चोरी हुई है. दोनों वाहनों को जप्त कर एवं दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध गहनता से जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *