Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में उद्योग विभाग ने निवेशकों की लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए SIPB समाधान शिविर की अभिनव पहल शुरू की है. 1 से 9 जुलाई 2026 तक उद्योग विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस शिविर में निवेशकों के आवेदनों की समीक्षा कर तत्काल निष्पादन किया जाएगा.

पहले दिन 48 इकाइयों की समीक्षा

उद्योग निदेशक-सह-सदस्य सचिव, SIPB सचिवालय मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को पटना जिले के निवेशकों के लिए हाइब्रिड शिविर आयोजित हुआ. इसमें 48 औद्योगिक इकाइयों के निवेशकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया. बालमुकुन्द कॉनकास्ट, एसपीडी स्नैक्स, विट्रा इंडिया ग्लास, जय माता दी दाल उद्योग, प्रकाश उद्योग, माँ शीतला राइस मिल, रॉक हिल हाईटेक सीमेंट सहित अन्य इकाइयों के मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई.

शिविर का उद्देश्य

सिंगल विंडो क्लियरेंस पोर्टल पर अभिलेखों की अनुपलब्धता के कारण लंबित स्टेज-1 क्लियरेंस, वित्तीय प्रोत्साहन और अनुदान संबंधी आवेदनों में आ रही बाधाओं को दूर करना है. संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा कर निवेशकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया.

EoDB को सुदृढ़ करने की पहल

उद्योग विभाग राज्य में निवेशकों को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने तथा Ease of Doing Business को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. SIPB समाधान शिविर उसी दिशा में बड़ा कदम है.

आगे का शेड्यूल

2 जुलाई को मुजफ्फरपुर एवं भोजपुर जिलों के निवेशकों के लिए समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा. 9 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों के उद्यमियों की समस्याएं सुनी जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed