Ranchi: जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में एसएसपी-एसपी को तैनाती कर दी गई है. आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का नया एसपी नियुक्त कर दिया है.
बता दे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन लेते हुए जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पाण्डेय और सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटा दिया. दोनों आईपीएस अफसरों को विधि व्यवस्था नियंत्रित करने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों को रोकने में लापरवाही के कारण पद से हटाने का आदेश दिया गया. मुख्यमंत्री ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी. तत्काल प्रभाव से दोनों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण यह कार्रवाई की गई है. मुख्यमंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त चाईबासा और एडीजी रांची को लगातार जमशेदपुर में कैम्प करने का आदेश दिया. साथ ही डीआईजी भी जमशेदपुर में ही कैम्प करेंगे.
