Ranchi: आरपीएफ ने ऑपरेशन “नारकोस” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन पर 16 किग्रा गांजा बरामद किया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट मुरी के एस्कॉर्ट पार्टी प्रभारी ने सूचना दी कि ट्रेन के कोच संख्या S-4 के शौचालय के पास दो संदिग्ध लावारिस बैग पड़े हैं. सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम, आरपीएफ रांची को अलर्ट किया गया. ट्रेन के हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ टीम ने कोच की जांच की. आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन बैगों का कोई दावेदार सामने नहीं आया. दोनों संदिग्ध बैगों को प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर उतारकर जांच पर प्रत्येक पैकेट 08-08 किग्रा गांजा बरामद किया गया. इसके बाद जब्त गांजा एवं जब्ती सूची को लिखित शिकायत के साथ जीआरपी हटिया को सौप दिया गया.
