​Patna: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. भवन निर्माण विभाग, पूर्णिया प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए ब्यूरो की टीम ने पटना और पूर्णिया स्थित उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. पटना के फुलवारी शरीफ एक जमीन जिस पर भव्य मकान निर्मित है. नौबतपुर में 04 जमीन (लगभग 74 डिसमिल) औऱ दानापुर में 01 जमीन (लगभग 7.18 डिसमिल) है. इन अचल संपत्तियों का कुल मूल्य 3,60,58,070रुपये और चल संपत्ति 26,00,000 रुपये आंकी गई है. यह संपत्ति उनकी कुल ज्ञात वैध आय से लगभग 68% अधिक पाई गई है. छापेमारी के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

1.97 करोड़ से अधिक के अवैध अर्जन का मामला दर्ज

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा 14 सितंबर को अधीक्षण अभियंता पर 1,97,58,070 रुपये के प्रत्यानुपातिक धनार्जन का मामला दर्ज (कांड संख्या 109/26) किया है. जांच में सामने आया है कि सत्येन्द्र कुमार चौधरी, उनकी पत्नी उषा देवी और अन्य परिजनों के नाम से वर्ष 2011 से 2025 के बीच कुल 07 अचल संपत्तियां खरीदी गई हैं. ये संपत्तियां स्वयं, पत्नी और सासू मां के नाम से ली गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed