Ranchi: चतरा के प्रतापपुर थाना पुलिस ने टीपीसी के सबजोनल कमाण्डर गौतम जी के निर्देश पर लेवी वसूली के लिए घटना को अंजाम देने से पूर्व तीन उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बरसईता के रहने वाले विकास कुमार यादव, सिकीमेराल के रहने वाले तसलीम अंसारी और छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली निवासी गुड्डू यादव का नाम शामिल है. आरोपी के पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक देशी सिक्सर, पाँच गोली और दो सुतरी बम पुलिस ने बरामद किया है. गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए चतरा एसपी ने बताया सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम चरका कला दुलकी नदी के किनारे तीन-चार व्यक्ति किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है. इस आशय का प्रतापपुर थाना सनहा (15/2025) दर्ज किया गया. इसके बाद प्रतापपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम तीनो उग्रवादी तीन को खदेडकर कर पकड़ा गया. कड़ाई से पुछताछ करने पर गिरफ्तार उग्रवादी ने बताये कि हमलोग टीपीसी के सदस्य है तथा सबजोनल कमाण्डर गौतम जी उर्फ बुटन उर्फ अखिलेश यादव तथा नगीना जी उर्फ डॉक्टर जी के साथ काम करते है. उन्ही के निर्देश से हम तीनों बैठकर कन्ट्रक्शन का कार्य चल रहे स्थानों से लेवी लेने के लिए घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. तलाशी के क्रम में तीनों के पास से पिस्टल, कट्टा, सिक्सर समेत अन्य समान बरामद किया गया.
विकास कुमार यादव के विरुद्ध पलामू, कोडरमा के विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *