Ranchi: जमशेदपुर में नेटवर्क मार्केटिग कंपनी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही फर्जी नौकरी के नाम पर रह रहे बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओड़िसा के 179 युवक-युवतियों को वापस घर भेजवाया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी में गोविदपुर थाना क्षेत्र के भोलाबगान के रहने वाले रोमेन्ट कुमार, डोमचाच के रहने वाले मोहन कुमार राणा, बिहार के वैशाली जिले के शिवम कुमार सिंह और कुलदीप सिंह का नाम शामिल है.
बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर घाटशिला एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच किया. जांच में पता चला कि घाटशिला थाना क्षेत्र में बेरोजगार युवाओ से नौकरी के नाम पर 25000 रूपया लिया जाता था. तथा उनलोगों से अन्य दो लोगों को नेटर्वक में जोडने के लिये दबाव दिया जाता था. तथा युवको के साथ मारपीट की घटना, घर नहीं जाने देता था. नेटवर्क मार्केटिंग कार्य कराया जा रहा था. घाटशिला थाना एवं मउभंडार ओपी क्षेत्र में संयुक्त छापामारी कर फर्जी कम्पनी कार्यालय में कार्यरत 3 युवको को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही बेरोजगार युवाओं के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बंगाल और ओड़िसा के 179 युवक-युवतियों को घर भेजवाया जा रहा है. इनलोगो को फर्जी नौकरी के नाम पर जहाँ तहाँ किराये के मकान पर रखवाया गया था. घाटशिला थाना क्षेत्र के लालडीह दहीगोड़ा स्थित MS. Riya Enterprises को सीज कर सभी दस्तावेजो को जप्त कर लिया गया है. बिहार के गया जिले के फतेहपुर निवासी मुख्य सरगना राजू यादव, समस्तीपुर जिले के तारामौन निवासी सुनील यादव, राहुल रंजन, अनिल, रवि चौहान एवं अन्य की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है.
