Ranchi: बोकारो के बिरनी डाही में डकैती की घटना को अंजाम देने में शामिल पांच अपराधी को पुलिस धनबाद से गिरफ्तार किया है. वही एक सोनार को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी में धनबाद जिले के भुली ओपी क्षेत्र के मुलीडीह निवासी विक्रम कुमार, गोविदपुर थाना क्षेत्र के केन्दुआटॉड़ निवासी धर्मेन्द्र राय, ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र के धारधोरी बस्ती के रहने वाले रवि कुमार महतो, महुदा थाना क्षेत्र के कंड्रा निवासी हासिम शेख, कुम्हारा टोला मुली निवासी किशन पंडित और बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो निवासी मुकेश सोनार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर स्कार्पियों (JH10 CZ-8189), एक सब्बल ताला तोडने वाला, 5000 रुपया नगद, 10 ग्राम सोना, 470 ग्राम चांदी, दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक करबाईन टाईप का देशी कट्टा और 6 गोली पुलिस ने बरामद किया है.

बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने बताया कि 17-18 अगस्त की रात नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनी डाही गाँव के धनेश्वर साहू के घर में डकैती की घटना हुई थी. 8-10 अज्ञात अपराधी हथियार का भय दिखाकर पैसा एवं सोना चाँदी एवं जेवरात लेकर फरार हो गया. धनेश्वर साहु के लिखित आवेदन के आधार पर नावाडीह थाना (काण्ड सं0-57/25) में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिये तेनुघाट एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम कई स्थानों पर छापामारी कर अपराधियों का सत्यापन किया. धनबाद तथा बोकारो जिला में पूर्व में घटित डकैती काण्ड के आरोपित, संदिग्धों का सत्यापन एवं छापामारी किया गया. अनुसंधान के क्रम में धनबाद के भूली थाना क्षेत्र तथा महुदा थाना क्षेत्र के अपराधियों के संबंध में गुप्त सूचना एवं तकनीकी माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर छापामारी के क्रम में ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के मेन रोड पर एक होटल के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन का संदेह के आधार पर पीछा करते हुए रोका गया. पूछताछ में स्कार्पियों सवार विक्रम कुमार, धर्मेन्द राय, रवि कुमार, हासिम शेख नावाडीह के बिरनी डाही गाँव में डकैती की घटना में अपराध स्वीकार किया. आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर डकैती की घटना मे प्रयुक्त स्कॉर्पियो एवं सब्बल को जप्त किया गया. आरोपी के निशानदेही पर किशन पंडित के घर में छापामारी कर पिस्टल, कट्टा, करबाईन टाईप का कट्टा एवं गोली बरामद किया गया. आरोपी बयान के आधार पर चोरी के जेवरात खरीदने वाले दुकानदार मुकेश सोनार के घर पर छापामारी कर 10 ग्राम सोना एवं 470 ग्राम चाँदी को गलाकर बनाये गये सीट को बरामद किया गया.

डकैती के अन्य मामले का उद्भेदन

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि नावाडीह थाना क्षेत्र के चिरूडीह गाँव में पुरुषोत्तम साव के घर में पिछले साल अक्टूबर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था. धनबाद के इस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में जुलाई 2025 में इसी गिरोह ने डकैती किया था. ये सभी पूर्व में कई बार जेल जा चुका है. तथा सभी का अपराधिक इतिहास भी रहा है. विक्रम कुमार और हासिम शेख के विरुद्ध धनबाद व बोकारो में पांच मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed