Patna: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में सौंदर्य की आड़ में चल रहे एक घिनौने खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. नगर थाना अंतर्गत स्थित “भाग्यलक्ष्मी ब्यूटी पार्लर” में पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देशन में जिले भर में अवैध गतिविधियों और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर थानाध्यक्ष और महिला थानाध्यक्ष की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने “भाग्यलक्ष्मी ब्यूटी पार्लर” में अचानक छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त 6 महिलाओं को धर दबोचा. मामले की गहराई से जांच के लिए एफएसएल (FSL) विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है. पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं. इस संबंध में नगर थाना (कांड संख्या-526/26) में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पार्लर की आड़ में इस रैकेट को चलाने वाले अन्य मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed