Ranchi: जमशेदपुर के एमजीएम थाना पुलिस ने युवती के हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती की हत्या करने वाला आरोपी पति है. दूसरे युवक से बात करने को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी पति जयराम मुर्मू एमजीएम थाना क्षेत्र के 1129 एनएच-33 बालीगुमा का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर आरोपी का घटना के समय पहने हुए कपड़ा, दावली, रस्सी, मोबाईल और साईकिल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार सोमवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के धर्मबांधा पुलिया के पास नाला में एक युवती का शव मिला. शव की पहचान सोनिया सिंह सरदार उर्फ सोनिया उर्फ चिंगडी के रूप में की गई. इस संबंध में मृतिका के बहन रोमानी सिंह सरदार ने एमजीएम थाना (कांड स०-112/2025) में मामला दर्ज कराया. मामले का उद्भेदन के लिए गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए जयराम मुर्मू को गिरफ्तार किया. आरोपी अपना अपराध कबूल किया और अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर तथा इसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दावली एवं साईकिल बरामद किया गया. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतिका सोनिया सिंह सोदार लार्म सरटार के साथ करीब 2 वर्ष पूर्व शादी किया था. लेकिन कुछ दिनों से सोनिया किसी गैर लड़कों से बात करती थी. जो उसे नागवार लगता था. उसी बात को लेकर 13 जुलाई की रात 10:00 बजे से हीं उनका पीछा किया. दोनों के बीच ओलीडीह बुधुवा चौक के पास लड़ाई झगड़ा हुआ. फिर उसे बहला-फुसलाकर तथा विश्वास में लेकर उनकी दो सहेली के साथ खिकड़ीघुटु स्थित अर्द्धनिर्मीत एवं सूनसान मकान में लाकर रखा, जहाँ पर वह अपने घर से रोटी भी लाकर खिलाया. जब सोनिया अपनी सहेली के साथ सो गई तब जयराम मुर्मू ने सोनिया सिंह सरदार को उठाकर बाहर लाया तथा पिछे से हग करते हुए पहले ब्लेड से गला रेतकर उसके बाद लोहे का तेज धारदार हथियार दावली से गला काट दिया. साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रस्सी से बांधकर तथा बोरा में भरकर एवं साईकिल पर रस्सी से बांधकर धर्मबांधा पुलिया के पास नाला में फेंक दिया.
