Patna: गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी पर पहले से 5 अन्य मामले दर्ज हैं. आरोपी मुकेश यादव बेतिया जिले क नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर के रहने वाला है.

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को जादोपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर टेंगराही, गंडक नदी के किनारे अवैध शराब के क्रय-विक्रय को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से 22 लीटर अवैध देशी शराब, 1 गोली और 1 खोखा बरामद किया था. इस संबंध में जादोपुर थाना (कांड संख्या158/26) में मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर मामले के नामजद आरोपी मुकेश यादव को बरईपट्टी तिनमुहानी के पास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार मुकेश यादव शातिर शराब तस्कर है. उस पर जादोपुर थाना में पहले से 5 केस दर्ज हैं. सभी केस बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed