Ranchi: अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कोडरमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवॉ मोड स्थित बाबा होटल में छापेमारी की. पुलिस ने मौके से 3 ग्राहकों और होटल के मैनेजर व ब्रोकर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही 3 पीड़िताओं को भी मुक्त कराया गया. गिरफ्तार आरोपी में कोडरमा थाना क्षेत्र के असनाबाद के रहने वाले मो0 एहतेशाम, चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां के रहने वाले कैलाश प्रसाद वर्मा, गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के गोरहंद मरकच्चो के रहने वाले रवि कुमार, बिहार के नवादा जिले क मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोरधोवा के रहने वाले रंजीत कुमार और वारसलीगंज थान क्षेत्र के टीकाबीघा के रहने वाले बिरेन्द्र कुमार का नाम शामिल है. पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया. इसमें इस्तेमाल किए हुए 3 कंडोम, 2 नए कंडोम, शक्तिवर्धक टेबलेट, शराब की खाली-भरी बोतलें, बीयर, सिगरेट, 3 मोबाइल, होटल की आगंतुक पंजी, दो कार ग्रेन्ट कार (BR 27T 9407), ब्लेनो (JH02BU 5943) और इलेक्ट्रिक स्कूटी (JH02BY 5323) शामिल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार देर रात कोडरमा एसपी को सूचना मिली कि बाबा होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं. सूचना पर एसपी के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी में पुलिस ने रंजीत कुमार, बिरेन्द्र कुमार और मो0 एहतेशाम को गिरफ्तार किया. ये तीनों ग्राहक के रूप में होटल में मौजूद थे. पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में मध्यस्थता करने वाले ब्रोकर कैलाश प्रसाद वर्मा और होटल मैनेजर रवि कुमार को भी हिरासत में लिया. मौके से 3 पीड़िताओं को मुक्त कराया गया. इस संबंध में चंदवारा थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
