Patna: अवैध शराब के खिलाफ अररिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 225.075 लीटर विदेशी शराब और एक चार पहिया वाहन के साथ एसएसबी जवान समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के आलम टोला के रहने वाले जवान तनवीर आलम और बंगाली टोला के रोहित कुमार का नाम शामिल है.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पलिस को सूचना मिली कि उजला रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार (BR06BU-9873) से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लेकर तस्कर टोल प्लाजा पार करने वाले हैं. सूचना पर सिमराहा थानाध्यक्ष और ALTF प्रभारी के नेतृत्व में NH-27 पर सघन चेकिंग शुरू की गई. पोठिया मोड़ के पास संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक गाड़ी तेज कर भागने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पोठिया कट के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया. तलाशी में कार से विभिन्न ब्रांड की कुल 225.075 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. वही कार सवार जवान तनवीर आलम और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया.
