Ranchi: 100 रुपये के विवाद में चचेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी को दुमका के मसलिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मसलिया थाना क्षेत्र के तालडंगाल निवासी गिरफ्तार आऱोपी मनीलाल हांसदा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार खून लगा पत्थर औऱ आरोपी का लोहे का कड़ा पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक मृतक चुहापानी हांसदा पुर्व से ही उनके परिवार पर बुरा नजर रखता था तथा हत्या के दिन मृतक चुहापानी हांसदा के साथ एक फुटबॉल मैच देखने चुहड़बुना गाँव (जामा) देखने गया था जहाँ वे दोनों साथ मिलकर हड़िया और नास्ता खाया पिया. जिसका पैसा मृतक चुहापानी हांसदा ने दिया था. मैच देखकर वे दोनों रात को करीब 8 बजे वापस अपना घर तालडंगाल जा रहा था. इसी दौरान गाँव से कुछ दुरी पहले रास्ते में मैच में जो पैसा मृतक चुहापानी हांसदा खर्च किया था. उसको लेकर हिसाब किताब में 100 रु का हिस्सा को लेकर लड़ाई-झगड़ा होने लगा. तथा इसी दौरान आरोपी मनीलाल हांसदा ने लोहे के कड़े तथा पत्थर से चुहापानी हांसदा के सर पर प्रहार कर दिया. जिससे चुहापानी हांसदा गम्भीर रुप से जख्मी हो गया. तथा ईलाज के दौरान चुहापानी हांसदा की मौत हो गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को को वादी बाबुसोल बास्की के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात आऱोपी के विरुद्ध हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई करते हुए मृतक के चचेरे भाई मनीलाल हांसदा को छापामारी कर गिरफ्तार किया. अपराध स्वीकारोक्ति बयान में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed