Ranchi: जबरन शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला की हत्या करने वाला शख्स को दुमका के तालझारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तालझारी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी शंकर मराण्डी के पास से मोबाईल और खून लगा जीन्स जैकेट पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए दुमका एसपी ने बताया कि 14 फरवरी को सूचना मिली ग्राम-वैद्यनाथपुर में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. इस सबंध में सुरेन्द्र मूर्मू के फर्दबयान के आधार इनके छोटे भाई की पत्नी (भाभो) रुपाली बास्की की हत्या अज्ञात अपराधी के द्वारा कर देने के आरोप में तालझारी थाना (कांड संख्या-08/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जरमुण्डी एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी टीम कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी शंकर मराण्डी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया है. उसके निशानदेही पर मृतिका का मोबाईल एवं घटना के समय पहने खून लगा हुआ जैकेट को बरामद किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed