Patna: औरंगाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 50 हजार ईनामी कुख्यात अपराधी उपेन्द्र पासवान को गिरफ्तार किया है. वह डकैती के एक मामले में वांछित चल रहा था. गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के काज निवासी गिरफ्तार आरोपी उपेन्द्र पासवान के निशानदेही पर एक आयरन, एक चार्जर और एक लोटा पुलिस ने बरामद किया है. पूछताछ में आरोपी ने बारूण थाना (कांड-241/26) में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. साथ ही बताया कि उसने अपने साथियों के साथ कंचनपुर (देव) थाना क्षेत्र के ग्राम-विश्रामपुर में भी डकैती की थी. यह कांड कंचनपुर (देव) थाना कांड संख्या-198/26 में दर्ज है. डकैती में मिले अल्पमूल्य वाले सामान को मिल्का नदी के किनारे फेंक दिया गया था. एसआईटी ने उसके निशानदेही पर उन सामानों को बरामद कर लिया. इस मामले में पूर्व में चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

गया औरंगाबाद में दर्ज है एक दर्जन मामले

12 जून को बारुण थाना क्षेत्र के कोचाड़ निवासी स्मृति कुमारी, पति-सुनील कुमार, के आवेदन पर सूचना मिली थी कि 11 जून की रात में ग्राम-कोचाड़ स्थित उनके घर से 8-9 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि की डकैती कर ली थी. इस आधार पर बारूण थाना (कांड संख्या-241/260 में मामला दर्ज किया गया. औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर गयाजी जिला के आमस थाना के  महापुर बुंदावन मोड़ के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा. पहचान करने पर वह औरंगाबाद जिले का 50 हजार ईनामी कुख्यात अपराधी उपेन्द्र पासवान निकला. जिसे गिरफ्तार किया गया. उपेन्द्र पासवान पर गया औरंगाबाद के 12 मामले दर्ज हैं. इनमें डकैती, हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed