​Patna: जिला पुलिस और एएनटीएफ (ANTF) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.30 करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ जब्त किया है. किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट (वार्ड सं. 05) में छापेमारी कर पुलिस ने शातिर तस्कर बबलू गिरी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

एसडीपीओ -2 के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से 405 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) और 183 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुआ.

घर से मिला हथियारों का जखीरा और लाखों का कैश

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से नशे की खेप के अलावा देशी कट्टा, दो तलवारें, 1,01,300 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, 6 डेबिट कार्ड, 3 फोन-पे स्कैनर और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला. पुलिस के अनुसार आरोपी अपने घर से ही मादक पदार्थों का अवैध कारोबार चला रहा था. पकड़े गए आरोपी बबलू गिरी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उस पर बहादुरगंज और दिघलबैंक थाने में हत्या के प्रयास (307), मारपीट और शराबबंदी कानून से जुड़े कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं. पुलिस अब इस ड्रग्स नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों को दबोचा जा सके और अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed